
कौशाम्बी।। जनपद संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाऊवा पुर गांव जाने वाली जीटी रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर और छोटा हाथी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में छोटा हाथी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है घायलों की पहचान पल्हाना घाट निवासी आकाश पुत्र स्वर्गीय मेवा लाल और चिरंजी लाल पुत्र गुलजरे के रूप में हुई है सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्त निगरानी और नियंत्रण किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

