
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, बीएनएस की धारा 296 में मुकदमा दर्ज
उन्नाव। थाना अचलगंज क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महिलाओं की ओर गलत इशारे व छींटाकशी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने 05 अप्रैल 2026 को ग्राम चपरेशाहपुर लिंक रोड के पास कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति महिलाओं व लड़कियों की ओर अभद्र इशारे करते हुए पाया गया।
मौके से आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ नन्हके सिंह (30 वर्ष), निवासी ग्राम चपरेशाहपुर, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना अचलगंज में मु0अ0सं0 79/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296 में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव, कांस्टेबल अनुराग यादव, महिला आरक्षी पूजा यादव एवं महिला कांस्टेबल पुष्पा चौहान शामिल रहीं।


