
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक मारूफ और 59 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने पहले पीखी गांव के पास एक बाइक को टक्कर मारी, जिसमें मारूफ की मौत हो गई और उनकी पत्नी जरीना व छह वर्षीय बेटी जिक्रा घायल हो गईं। इसके बाद कार ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी, जिसमें वीरेंद्र की जान चली गई और उनके साथी उमेश घायल हो गए।
हादसे के बाद कार खंती में जा गिरी और उसमें सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


