
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
पुरवा/उन्नाव। सी बी एस ई बोर्ड नई दिल्ली के अंतर्गत शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी मेमोरियल एकेडमी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। संचालन बाल विद्या मंदिर लखनऊ के प्रधानाचार्य आर. के. पाण्डेय ने किया।
सनद रहे शैक्षिक गुणवत्ता विकास हेतु दिल्ली बोर्ड समय समय पर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को परिणामी बनाने हेतु जे एम डी वर्ल्ड स्कूल कानपुर की श्रीमती मीतू जायसवाल ने सहभागिता कर प्रशिक्षण और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बना दिया। प्रबंधक सतीश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही कन्नौज पब्लिक स्कूल से 13 शिक्षक,लखनऊ पब्लिक स्कूल, से 3 शिक्षक,न्यू एरा स्कूल से 2 शिक्षक,आदर्श विद्या मंदिर से 4 शिक्षक व पी एस टी मेमोरियल एकेडमी से 26 शिक्षक, दिल्ली पब्लिक स्कूल से 4 शिक्षक, एल एस डी पी स्कूल अयोध्या से 2 शिक्षक,एन एस सी पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद से 1 शिक्षक ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।दौरान प्रशिक्षण केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आर्यन मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऐश्वर्या मिश्रा एवं निदेशक अतुल कुमार द्विवेदी सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं शिक्षण गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।



