
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ पावन चंद्रिका देवी तट पर प्रत्येक पूर्णमासी की भांति इस बार भी भव्य ‘महागंगा आरती’ का आयोजन संपन्न हुआ। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित युवा समाजसेवी व शिक्षाविद अनुराग त्रिवेदी द्वारा आयोजित इस आरती में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
आरती के दौरान समूचा तट वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार और गंगा की स्वच्छता व महत्ता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। स्थानीय निवासियों ने इस धार्मिक पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाला कदम बताया है।



