
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद के थाना पुरवा पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना पुरवा में मु0अ0सं0 21/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मंगलवार को उपनिरीक्षक सियाराम चौरसिया अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर मंगतखेड़ा काथा रोड चौराहे से आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवेन्द्र मौर्या पुत्र राजेश, निवासी नौगवां ठाकुरन थाना ओनला, जनपद बरेली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


