
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना अचलगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-5.02 के अंतर्गत मंगलवार को थाना अचलगंज क्षेत्र के ग्राम हड़हा में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में थाना अचलगंज पुलिस बल एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए।
महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग, महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिए गए, जिससे महिलाएं आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


