
कानपुर।।कोयला नगर में लगी भयंकर आग,आग और धुंए के गुबार से दहल गया पूरा इलाका.
सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची दमकल गाडियां.
देखा तो कबाड़ का गोदाम धू धू कर के जल रहा था.
आग की विकरालता देख कर और भी फायर टैंकरों की मांग की गई.
सीएफओ दीपक शर्मा के निर्देश पर मीरपुर व किदवई नगर फायर स्टेशन से भी फायर टैंकर पहुंचे मौके पर.
फायर कर्मियों ने आग बुझाना प्रारंभ किया.
कड़ी मशक्कत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने पा लिया आग पर काबू.
आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है.
कोई जनहानि की सूचना नही है.


