
कानपुर।।फरार ईनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे.पकड़ा गया अभियुक्त रावतपुर गांव निवासी सद्दाम है.
अभियुक्त सद्दाम पिछले 12 वर्षों से कानून को धोखा देकर पुलिस से खेल रहा था आंख मिचौली.
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, अभियुक्त सद्दाम लूट जैसी तमाम घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है।
अभियुक्त सद्दाम गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था.
अभियुक्त सद्दाम को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
थाना काकादेव एसएचओ राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवकरन वर्मा, रोहित शर्मा, श्यामवीर सिंह, कांस्टेबल आमोद कुमार एवं सेंट्रल जोन स्वाट टीम के उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल लवकुश मिश्रा, विनय कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, कांस्टेबल नवीन कुमार, आलोक कुमार व पंकज कुमार ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.


