
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।उन्नाव में पूर्व सांसद अन्नू टंडन के पति स्व. संदीप टंडन की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिले के गणमान्य नागरिकों ने स्व. संदीप टंडन को भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अन्नू टंडन ने कहा कि संदीप टंडन से मिली प्रेरणा से वह निरंतर समाजसेवा कर रही हैं।
उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने को अपना उद्देश्य बताया।
इस अवसर पर उन्होंने एक जरूरतमंद परिवार की मदद करते हुए दुधारू गाय दान की।
सफीपुर ब्लॉक के लिलौरी गांव निवासी रेखा रावत को यह सहायता दी गई।
रेखा रावत ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद परिवार चलाना मुश्किल हो गया था।
वह कचहरी में छोटे-मोटे कार्य कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं।
दुधारू गाय मिलने से अब परिवार को आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद जगी है।
कार्यक्रम में कई अधिवक्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।



