
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विभागीय प्रगति की समीक्षा की।
खराब रैंकिंग वाले विभागों पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की दी चेतावनी।
अधिकारियों को प्रतिदिन डैशबोर्ड मॉनिटरिंग के निर्देश।
जनपद की रैंक गिरने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत।
NRLM, ICDS, आवास, जल जीवन मिशन समेत कई योजनाएं रडार पर।
50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की भी समीक्षा।
लंबित कार्यों को प्राथमिकता से जल्द पूरा करने के निर्देश।
गुणवत्ता युक्त निर्माण और समय से हैंडओवर रिपोर्ट देने को कहा।
कार्यदायी संस्थाओं को लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी।
बैठक में CDO समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद।



