
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। मामला उप्रट्रॉन (Uptron) पावर हाउस से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित कच्ची कॉलोनी का है, जहां बिजली के खुले और नंगे तार पेड़ के बीच से होकर गुजर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये तार पेड़ की शाखाओं में उलझे हुए हैं और कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले आसपास के पेड़ों की सफाई भी कराई गई थी, लेकिन इस पेड़ को नजरअंदाज कर दिया गया।
इसी रास्ते से दिन-रात भारी बिजली सप्लाई भी गुजरती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। बावजूद इसके बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर बिजली विभाग के अधिकारी किस बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं।


