
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।सफीपुर कोतवाली परिसर में आगामी ईद व नवरात्रि को लेकर प्रशासन ने बैठक की।
बैठक में धर्मगुरु, व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की।
एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की बात कही।
संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया।
सुब्रत नारायण तिवारी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने की सलाह दी।
सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने की अपील की गई।
प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने कहा जनसहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।

