
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्थानीय निकायों के लेखा-परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच समिति की बैठक हुई।
बैठक में समिति के सभापति पंकज गुप्ता शामिल हुए।
औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने पर मंथन हुआ।
विभागीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
संयुक्त सचिव निमेष कुमार शुक्ल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
अनु सचिव नूतन अग्निहोत्री और अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए।
ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यीडा के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
औद्योगिक विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
पारदर्शिता और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।



