
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
उन्नाव के अजगैन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
तमंचे के बल पर राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का भंडाफोड़।
पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन बरामद।
एक अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद।
घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल पुलिस ने की जब्त।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहा था अभियान।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हसनगंज की निगरानी में कार्रवाई।
राहगीरों से तमंचे के बल पर मोबाइल छीनते थे आरोपी।
थाना अजगैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गिरोह का पर्दाफाश।



