
बिहार।।
यद्दपि सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, लेकिन अंदरखाने से खबर है कि मोदी जी और अमित शाह धर्मशीला गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर सहमति प्रदान किए हैं।
धर्मशीला गुप्ता बिहार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यसभा सांसद हैं।
वह अप्रैल 2024 में बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं और पहली बार उच्च सदन (संसद) पहुंची हैं। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा से संबंध रखती हैं और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं।
डॉ. धर्मशीला गुप्ता एक प्रसिद्ध भारतीय राजनेता हैं जो वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य के रूप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य हैं और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं ।
परिवारिक पृष्ठभूमि:- पिता: आशरफी लाल साह- माता: बीमला देवी- पति: पर्शुराम गुप्ता (विवाह 1983 में)- बच्चे: 2 पुत्र और 2 पुत्रियाँ
शैक्षिक योग्यता:- पीएचडी (ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय) – एमएससी ,बीएड
डॉ. गुप्ता एक शिक्षिका के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में राजनीति में प्रवेश किया। वह दरभंगा के डॉ. नागेंद्र झा महिला महिला विद्यालय में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह कोल इंडिया की सदस्य भी हैं ।
डॉ. गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में की। वह दरभंगा जिला भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। फरवरी 2024 में, उन्हें भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामित किया और वह निर्विरोध चुनी गईं ।



