
कानपुर।थाना रावतपुर अपडेट कानपुर
अब रावतपुर थाना क्षेत्र में अपराध करने वालों की खैर नहीं.
थानाध्यक्ष कमलेश राय की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों के हौसले पस्त.
एक के बाद एक अपराधी भेजे जा रहे हैं सलाखों के पीछे.
इसी कड़ी में दबोचा गया एक शातिर चोर
पकड़ा गया अभियुक्त गौरव वर्मा है.
अभियुक्त गौरव वर्मा ने शातिराना तरीके से सोने के ज़ेवरात कर दिए थे पार.
अभियुक्त गौरव वर्मा के पास से एक अदद गले का हार, एक अदद चिनार का पत्ता, एक अदद बेसर नाक की, एक अदद मांग टीका, दो अदद टॉप्स व दो अदद कान की लटकन बरामद.
बरामद किया हुआ सभी समान पीली धातु का.
अभियुक्त गौरव वर्मा को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय
थानाध्यक्ष कमलेश राय के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक पंकज शर्मा, आकाश मिश्रा व रामायण पांडेय ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को दिया अंजाम.



