
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में हुई बैठक।
लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न मिलने पर बीएमएम के कार्यों पर डीएम ने जताई नाराजगी।
असोहा, पुरवा, हिलौली, सरोसी व बांगरमऊ ब्लॉकों की खराब प्रगति पर फटकार।
लापरवाह बीएमएम पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश।
गठित स्वयं सहायता समूहों की वास्तविकता जांचने के लिए मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश।
बीडीओ को समूहों की बैठक बुलाकर खर्च व कार्यों की जांच करने के निर्देश।
डीसी मनरेगा और संबंधित अधिकारियों को भी सुधार के लिए दी गई हिदायत।
महिला स्वयं सहायता समूहों के अधिक गठन पर डीएम ने दिया जोर।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश।



