
उन्नाव।।पुलिस पर हमला करने वाला उपद्रवी गिरफ्तार
उन्नाव के थाना अचलगंज पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले एक उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना अचलगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 53/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र मक्का सोनकर (25) निवासी ग्राम हड़हा को रविवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, अपराध निरीक्षक इरशाद त्यागी और उपनिरीक्षक शिव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। टीम में कांस्टेबल अर्चित चौधरी, प्रवीण चौरसिया और विवेक मौर्य भी शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



