
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एटीएम तोड़कर कैश चुराने वाले दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 05.03.2026 को भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर द्वारा थाना गंगाघाट पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 4.00 बजे अज्ञात चोरों द्वारा ए.टी.एम बूथ के अन्दर जाकर सीसीटीवी कैमरा के ऊपर स्प्रे डालकर एटीएम मशीन के कैश डिस्पेन्सर बॉक्स को तोड दिया गया व 49500/- रुपये चोरी कर लिये गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0स0-109/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 06.03.2026 को उ0नि0 सुभाष चन्द्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01.मेहुल पुत्र उमेश चन्द्र उम्र करीब 29 वर्ष निवासी बालाजी वाली गली शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 02.अरविन्द अवस्थी पुत्र रामऔतार उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम बलहापारा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर को घटना में प्रयुक्त उपकरण एवं 10,200/- रुपये नगदी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।



