
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद मे जुमे की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव तथा सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत प्रमुख मस्जिदों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने जामा मस्जिद एवं सिया मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जुमे की नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थलों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था कायम रहे।



