
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी ज़ोन के अंतर्गत थाना मड़ियांव पुलिस ने मंगलवार को वाहन चोरी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी के कुल 4 वाहन बरामद हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मड़ियांव पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक शातिर चोर चोरी के वाहनों के साथ मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान 1 धीरज कनोजिया उर्फ़ धन्नी,हाल पता DSE,523, सेक्टर सी थाना विकासनगर लखनऊ,2 लुकमान निवासी निकट स्पोर्ट्स कालेज डिपो चौराहा थाना गुडंबा लखनऊ,
पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी के 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
मड़ियांव थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज थे। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) और 317(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


