
थाना अमीनाबाद के प्रभारी सुनील कुमार आजाद बनाए हुए पैनी नजर,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। आगामी होली और ईद के त्योहारों को लेकर राजधानी के अमीनाबाद थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द को लेकर एक भव्य परेड और शांति की अपील, डीसीपी (पश्चिम) के नेतृत्व में हुई इस में पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद कर भाईचारे और सुरक्षा का संदेश दिया।
डीसीपी पश्चिम ने दोनों समुदायों के लोगों से अपील की कि वे लखनऊ की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए इन त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशी का मौका होते हैं, और इसमें किसी भी प्रकार की विघ्न-बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने या अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पुलिस की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है, डीसीपी ने जनता से आग्रह किया कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।
जनता में विश्वास जगाने के लिए थाना परिसर में पुलिस परेड भी की जा रही। इस अवसर पर एडीसीपी पश्चिम, एसीपी और थाना प्रभारी सहित पूरे पश्चिम क्षेत्र का पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि पुलिस 24 घंटे नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो पश्चिम पुलिस उसके खिलाफ कठोरतम कदम उठाएगी।




