
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के दही औद्योगिक क्षेत्र में एटीएस की बड़ी कार्रवाई।
उत्तर प्रदेश एटीएस लखनऊ यूनिट ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार।
फर्जी आधार कार्ड के सहारे स्लाटर हाउस में कर रहा था मजदूरी।
आरोपी की पहचान सैफुल पुत्र फरीदुल आलम, निवासी बंदरबन (बांग्लादेश) के रूप में हुई।
करीब 5–6 वर्ष पहले अवैध रूप से भारत में घुसने की बात कबूली।
बेनापोल-24 परगना और खुलना बॉर्डर के रास्ते प्रवेश की जानकारी।
शिवनगर मोड़ से 25 फरवरी 2025 की रात दबोचा गया।
मोबाइल से जाली आधार कार्ड और परिजनों के दस्तावेजों की तस्वीरें बरामद।
बीएनएस की धाराओं व आप्रवासन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के तहत मुकदमा दर्ज।
नेटवर्क की जांच जारी, औद्योगिक क्षेत्र में अन्य संदिग्धों की तलाश तेज।

