
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 121 जोड़ों का विवाह संपन्न।
डॉ वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में भव्य आयोजन हुआ।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधायक सदर सुपुत्र प्रखर गुप्ता भी रहे मौजूद।
118 जोड़ों का हिन्दू रीति से, 3 जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह कराया गया।
विभिन्न विधानसभाओं से आए जोड़ों ने लिया योजना का लाभ।
प्रत्येक कन्या के खाते में ₹60,000 की सहायता राशि दी जाएगी।
₹25,000 से गृहस्थी सामग्री, ₹15,000 आयोजन पर किया जाएगा व्यय।
विवाह उपरांत सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समाज कल्याण विभाग द्वारा पारदर्शी तरीके से योजना का सफल संचालन।

