-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


लखनऊ
कोर्ट में फर्जी वकालत करते पकड़ा गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वजीरगंज थाना क्षेत्र कोर्ट परिसर में फर्जी अधिवक्ता बनकर वकालत कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवक सिविल कोर्ट की तीसरी मंजिल पर मुकदमे में वकील की वेशभूषा में पैरवी करने पहुंचा था।
शक होने पर अधिवक्ताओं ने की पूछताछ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी 23 वर्षीय गुफरान निवासी तोपखाना बाजार , थाना कैंट का है निवासी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना वजीरगंज में धारा 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।


