
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली।
परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की तैयारियों का जायजा लिया।
परेड में रिक्रूट आरक्षी, पुलिस लाइन बल व थानों के कर्मचारी शामिल हुए।
निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन परिसर का भी दौरा किया गया।
पीआरवी, मेस और बैरकों की व्यवस्थाएं देखीं गईं।
अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अनुशासन व कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी।



