
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 बोर्ड परीक्षा की तैयारियां उन्नाव में पूरी।
बुधवार से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं।
जनपद में कुल 122 परीक्षा केंद्र किए गए निर्धारित।
सभी केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा में प्रश्नपत्र पहुंचाए गए।
6 जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की हुई तैनाती।
122 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे मौजूद।
7 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित, अति संवेदनशील कोई नहीं।
लखनऊ के पार्क रोड स्थित कंट्रोल रूम से होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग।
डीआईओएस सुनील दत्त ने नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश।
विद्यार्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील।



