
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जनपदीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरांग राठी ने की।
डा. गगनेश शर्मा, निदेशक नेशनल सेन्टर फार ऑर्गेनिक एंड नेचुरल फार्मिंग गाजियाबाद रहे उपस्थित।
दलहन एवं तिलहन फसलों के बीज वितरण पर विशेष जोर।
प्राकृतिक खेती उत्पादों के प्रमाणीकरण के निर्देश जारी।
क्रेता-विक्रेता बैठक कर प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने की तैयारी।
हॉट मार्केटिंग मॉडल को ब्लिंकिट-स्वीगी की तर्ज पर विकसित करने की योजना।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत प्रशिक्षण देने के निर्देश।
लूलू मॉल जैसे सुपर मार्केट तक आम उत्पादक क्षेत्रों की पहुंच सुनिश्चित करने पर चर्चा।
सभी विभागों को पोर्टल पर समय से डाटा फीड कर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश।



