
उन्नाव।। शिक्षक समस्याओं को लेकर संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, जनपद उन्नाव के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात।
अध्यक्ष अनुपम मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।
जारी वरिष्ठता सूची को बताया त्रुटिपूर्ण और असंगत।
प्रविष्टियों के अनुसार वरिष्ठता क्रमांक निर्धारित न होने पर जताई आपत्ति।
डिजिटल उपस्थिति लागू करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक की मांग।
समिति गठन के बाद ही डिजिटल छात्र उपस्थिति लागू करने की कही बात।
विषय की अनदेखी कर हुए समायोजन में संशोधन की उठाई मांग।
लंबित एक दिन की वेतन बहाली के मामलों के निस्तारण की मांग।
चयन वेतनमान स्वीकृति में छूटे नामों की जांच कर स्वीकृति देने की मांग।
बीएसए ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।