
सुलतानपुर।
सुलतानपुर जनपद में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टमीडियट की परीक्षाओं के सकुशल संचालन हेतु कुल 12परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर, महर्षि विद्या मन्दिर योगीवीर अहिमाने ,स्टेला मैरेस कान्वेंट स्कूल,नवयुग इंटरनेशनल स्कूल दोस्तपुर, गोपाल पब्लिक स्कूल ओमनगर,सनबीम स्कूल सैदपुर, त्रिभुवन देवी अकादमी कादीपुर,टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन,पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय अमहट,एस के प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल ओदरा,के एन आई सी लाल डिग्गी तथा शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल गोराबारिक सुल्तानपुर का नाम सम्मिलित है।
सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य एवं सुलतानपुर के सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर श्रीमान् राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षा में कक्षा 10 के 5562 तथा कक्षा 12 के कुल 4162 छात्र सम्मिलित होंगे। हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11मार्च तक तथा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की 2026 की परीक्षा मुख्य रूप से एक ही पाली (Morning Shift) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा ।



