
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अचलगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
थाना अचलगंज पर दिनांक 13 फरवरी 2026 को समय लगभग 12:31 बजे अलीमुन निशा पत्नी सलमान, निवासी पच्चोड़ा, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात चोर ने उनकी वालिदानी (मायके) के घर से 35,000 रुपये नकद, बच्चे का एक जोड़ी चांदी का तोड़िया तथा प्रार्थिनी का एक जोड़ी चांदी का तोड़िया चोरी कर लिया है।
इस संबंध में थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 305(a) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 14 फरवरी 2026 को समय लगभग 00:20 बजे विजय कुमार पुत्र बाबूलाल दिलीप, निवासी ग्राम इटौली, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव ने सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से चार अदद इनवर्टर बैटरियां (ल्यूमिनस कंपनी) चोरी कर ली गई हैं।
इस पर थाना अचलगंज में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा तत्परता से जांच प्रारंभ की गई।
सघन सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 14 फरवरी 2026 को समय लगभग 11:50 बजे पुलिस टीम ने अचलगंज हॉल्ट स्टेशन के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
