
उन्नाव।।थाना असोहा पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने में सहयोग करने वाली वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।13.12.2024 को वादिनी की तहरीर पर थाना असोहा पर मु0अ0सं0 258/2024 धारा 137(2)/87 B.N.S. बनाम 1. शिवकुमार उर्फ लल्ला पुत्र लल्लू निवासी ग्राम मौलवीखेडा 2. विमला पत्नी सुकेश निवासी ग्राम सेमरी थाना असोहा जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया था। विवेचनाक्रम में धारा 64(1)/142 B.N.S व 3/4 व 16/17 POCSO Act. की बढोत्तरी की गयी। आज सोमवार को थाना असोहा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त वांछित अभियुक्ता विमला पत्नी सुकेश उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी थाना असोहा जनपद उन्नाव को ठकपुर मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


