
लखनऊ। कर्मचारी नेता देवेन्द्र पाण्डेय नें बताया कि प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ कि अध्यक्षता में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन व संगठन पदाधिकारियों के बीच सुबह 11:00 बजे बैठक वार्ता शुरू हुई जो दोपहर 12:00 बजे तक चली जिसमें निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी।
1- विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन कार्य हेतु प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 04 संविदा उपकेंद्र परिचालक व 02 परिचालक सहायक तैनात किया जाएगा।
2- प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्र पर आउटगोइंग फिडरो के अनुपात में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिसमें हटाए गये कर्मचारियों को ही कार्य पर वापस लिया जाएगा।
3- अकुशल कर्मचारियों से लाइन का कार्य नहीं कराया जाएगा तथा दबाव बनाकर कार्य कराने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
4- मानक समिति कि रिपोर्ट के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय से वार्ता करने के बाद अवगत कराया जाएगा तथा मानक समिति के गठन के बाद लखनऊ, अयोध्या, बस्ती आदि जनपदों से हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया जाएगा।
5- कार्य के अनुरूप अनुबंध किया जाएगा।
6-उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं वितरण निगमो को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने कि मांग पर सहमति नहीं बनी।
7- प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्र पर ड्यूटी चार्ट चस्पा कराया जाएगा।
8- कुशीनगर जनपद से मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों के बकाए वेतन का भुगतान कराया जाएगा।
9-मई 2025 में आन्दोलन के दौरान हटाए कर्मचारियों में से शेष बचे 44 कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया जाएगा।
10-फेस अटेंडेंस न लगने के कारण जिन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है उनके वेतन का भुगतान कराया जाएगा।
11- आउटसोर्स कर्मचारियों को 60 वर्ष कि आयु तक कार्य करने कि अनुमति देने कि मांग पर सहमति नहीं बनी।
12- उच्च न्यायालय के आदेश का उलंघन कर सीतापुर जनपद में स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों के स्थानांतरण को स्थगित किया जाएगा।
13- मेसर्स एस के इलेक्ट्रिकल्स व मेसर्स साधना सिक्योरिटी सॉल्यूशन द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के ई पी एफ में किए गए घोटाले की रकम को उनके जप्त प्रतिभूति से कटौती कर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा कराया जाएगा।
14-अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों कि भांति मीटर रीडरों को वेतन, ई पी एफ व ई एस आई का लाभ देने की मांग पर सहमति नहीं बनी।
देवेन्द्र पाण्डेय नें बताया कि वार्ता में प्रबन्धन के तरफ से प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ, निदेशक ( का. प्र. एवं प्रशा.) शक्ति भवन लखनऊ,जी एम (आई आर) शक्ति भवन लखनऊ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शक्ति भवन लखनऊ, निदेशक (का. प्र एवं. प्रशा.) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ एवं कार्मिक अधिकारी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ तथा संगठन के तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र बाजपेई व विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।



