
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर बैनामा कराने व रुपये हडपने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 10.10.2017 को वादिनी श्रीमती भारती देवी पत्नी प्रदीप सिंह निवासी जुलहटी थाना राठ जनपद हमीरपुर की तहरीर पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 1150/17 धारा 420/467/468/406/471भादवि बनाम 1.मौजीलाल निषाद पुत्र ताराचंद निवासी पीपरखेड़ा डेरावाला थाना गंगाघाट उन्नाव 02.अंकुल पुत्र ननकऊ नि0 मंशाखेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 08.02.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अंकुल पुत्र ननकऊ नि0 मंशाखेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को ग्राम मंशाखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

