
लखनऊ।।लखनऊ में अराजक तत्वों की बात की जाये तो अराजकता फ़ैलाने वालों की कमी नहीं है।
वहीं हम बात करें राजधानी लखनऊ में नशेड़ियों की तो नशा करने वालों की कमी नहीं है क्योंकि राजधानी लखनऊ में बड़ी आसानी से गांजा, स्मैक मिल जाता है हम सूत्रों की मानें तो राजधानी लखनऊ के कई ऐसे इलाके हैं जहां गांजा स्मैक खुलेआम मिल रहा है पर पुलिस जान कर अंजान बनी रहती है।
सूत्र के अनुसार, आलमबाग, बाजार,नाका कोतवाली यानी की तीन थानों के बार्डर पर मवैया रेलवे क्रासिंग के आसपास महिला, पुरुष, नाबालिग बच्चे गांजा स्मैक बेचते नज़र आ जायेंगे यहां भारी मात्रा में गांजा की खपत होती है।
सूत्र सआदत गंज, ठाकुर गंज,ताल कटोरा चारबाग डालीगंज पुल के आस-पास तथा चौक कोतवाली क्षेत्र में भी गांजा स्मैक चोरी छिपे की जाती है।
जिससे नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है आपस में मारपीट लड़ाई झगडे तो करते ही हैं साथ ही छिनौती चोरी जैसे घटनाओं का भी अंजाम देते रहते हैं।
पर इन पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही बहुत कम करते देखा जाता है जिससे इनके हौसले बुलंद होते हैं।
आम आदमी इनकी वीडियो बनाने की य इनसे सवाल करने की हिम्मत नहीं कर पाते।
अब नशेड़ियों का इतना मन बढ़ गया है कि पुलिस बूथ में आग लगाने से भी नहीं डरते।
तभी तो चौक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस बूथ में आग लगा कर लखनऊ चौक पुलिस पर सवाल खड़ा कर दिए।
गनिमत ये है की पुलिस बूथ ट्रैफिक पुलिस की है यदि चौकी होती तो तमाम फाइल तमाम सूबूत भी जल कर राख हो गए होते।
वैसे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ योगी महराज जी पुलिस पर भरोसा करते हैं पुलिस की तरफदारी भी करते हैं अभी हाल ही में एक भाषण में बोले थे पुलिस पर कोई गोली चलायेगा तो पुलिस देखेगी क्या यानी गोली का बदला गोली।
पर सवाल ये भी है कि अराजक तत्वों द्वारा पुलिस बूथ फूंका गया है क्या पुलिस आग के बदले आग लगायेगी य फिर सी सी टीवी खंगाल कर आग लगाने वालों को चिन्हित करके कार्यवाही करेगी।
साथ ही नशे के सौदागरों को भी कार्यवाही करके सलाखों के पीछे भेज कर नशेड़ियों पर अंकुश लगा पायेगी।
