
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसा।
संडीला मार्ग के गोसवा पुल के पास सीएनजी ऑटो और बाइक में आमने-सामने की टक्कर।
बाइक सवार पिता पवन कुमार प्रजापति (25) की मौके पर ही मौत।
गंभीर घायल बेटे यश (3) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पवन अपनी पत्नी को माइके से वापस लाने गया था, परिवार में विवाद बताया जा रहा है।
पिता ने आरोप लगाया कि बेटे का पीछा किया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ।
हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग भी घायल—उमाशंकर (40), आसमा (30) और रईयान (7)।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, तथ्य सामने आने पर कार्रवाई होगी।
पिता-पुत्र की मौत से परिवार में गहरा शोक और इलाके में दहशत।



