
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।कोतवाली सदर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चल रहे अभियान में मिली सफलता।
गिरफ्तार चोरों के कब्जे से 15 पीतल की पानी की टोंटियां बरामद।
चोरी की घटना की तहरीर 22 जनवरी 2026 को वादी अमन प्रीत ने दी थी।
मुकदमा थाना कोतवाली सदर पर धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त: वकील (29 वर्ष) और आकाश (24 वर्ष) निवासी फिरोज़ाबाद।
आरोपियों के कब्जे से एक कपड़े के झोले में चोरी की टोंटियां और चाबी रिंच बरामद।
पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस में बढ़ोत्तरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र, उप निरीक्षक पंकज राज शरद, कांस्टेबल अक्षय प्रताप, संदीप कुमार और जगदीश प्रसाद शामिल।



