
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा।
भवानी खेड़ा के पास स्लीपर बस ने मिनी ट्रक को पीछे से टक्कर मारी।
टक्कर इतनी भीषण कि ट्रक पलट गया और चालक केबिन में फंस गया।
ट्रक में लदी मैगी मसाला के गत्ते एक्सप्रेसवे पर बिखर गए।
हादसे से आवागमन प्रभावित, पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची।
घायल ट्रक चालक प्रेमाराम सेवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
स्लीपर बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्रियों को हल्की चोटें आईं।
लखनऊ से दूसरी बस मंगाकर सभी यात्रियों को जयपुर के लिए रवाना किया गया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया, ओवरटेकिंग के दौरान बस द्वारा टक्कर मारी गई।
क्रेन की मदद से वाहन और गत्ते हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया गया।



