
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियांव क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अनिल सिन्हा नामक अपराधी को 6 महीने के लिए लखनऊ से जिला बदर कर दिया है। उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने आरोपी के घर पर जाकर मुनादी करवाई और स्थानीय निवासियों को इस आदेश से अवगत कराया।
लखनऊ-सीतापुर सीमा तक छोड़ दिया है और उसे चेतावनी दी है कि अगले 6 महीने तक वह लखनऊ की सीमा में प्रवेश न करे, अन्यथा उसके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अनिल सिन्हा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें मड़ियांव, बीकेटी, जानकीपुरम और गुडंबा थानों में चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।
