
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
थानाध्यक्ष अरविन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में अभियुक्त सुल्तान खान, शहजाद, अनवर एवं मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 3600 रुपये नकद एवं 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए।
थाना सोहरामऊ पर वादिनी प्रीती देवी पत्नी रंजीत, निवासी ग्राम हालिमावाद, थाना गोसाईगंज, जनपद लखनऊ की तहरीर पर मु0अ0सं0-14/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई


