
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहर्ता को सकुशल बरामद किया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 07 दिसंबर 2025 को थाना पुरवा पर मु0अ0सं0 417/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस में अभियुक्त अनूप पुत्र सुशील, निवासी ग्राम चन्दपुरा, थाना पडुवा, जनपद खीरी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना पुरवा पुलिस द्वारा अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त अनूप कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष) को बस स्टॉप पुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


