
कर्नलगंज–सर्विलांस की संयुक्त टीम की बड़ी सफलता: ज्वेलर्स से ठगी करने वाला वांछित आरोपी दबोचा
कानपुर कमिश्नरेट कर्नलगंज थाना पुलिस व सेंट्रल जोन सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ज्वेलरी शॉप में ठगी/टप्पेबाज़ी करने वाले वांछित व इनामिया आरोपी त्रिपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया।
शातिर गैंग रांगा लस्सी पर चांदी की नकली परत चढ़ाकर चांदी की लस्सी तैयार करता था। 18 अक्टूबर 2025 को आरोपी मोलहत कुमार व नंदू शाक्य ने फर्जी आधार कार्ड पर खुद को राहुल अग्रवाल बताकर बैजनाथ ज्वैलर्स में नकली चांदी बेचकर सोने के सिक्के व जंजीर खरीद ली।
धनतेरस की भीड़ का फायदा उठाते हुए ज्वेलर चांदी कटवाकर चेक नहीं कर पाया और गैंग पहले से बुलाए ऑटो से फरार हो गया। गिरोह शहर के बाहर सुनसान स्थान पर वाहन खड़ा कर अपनी पहचान छिपाता था।
गिरफ्तार आरोपी:
त्रिपाल सिंह चौहान, निवासी भदरौली, थाना पिनहट, आगरा (लगभग 30 वर्ष)। आरोपी के खिलाफ आगरा, इरादतनगर, निबोहारा व कर्नलगंज में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे झांसे में न आएं और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


