
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर किया गया।
जिलाधिकारी सदर विधानसभा के बूथ 186 से 190, श्याम कुमारी सेठ पहुंचे।
कार्यक्रम की प्रगति का व्यक्तिगत अवलोकन किया गया।
बीएलओ से फॉर्म-6 (नाम पंजीकरण) और फॉर्म-8 (सुधार/स्थानांतरण) की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने अपने सामने फॉर्म-06 और फॉर्म-08 ऑनलाइन भरवाकर प्रक्रिया देखी।
मतदाताओं से फीडबैक लिया गया कि अभियान को और तेज कैसे किया जा सकता है।
स्थानीय लोगों और मतदाताओं से अधिक फॉर्म भरवाने में सहयोग करने की अपील की।
बीएलओ को निर्देशित किया गया कि सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक फॉर्म भरे जाएँ।
अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़, उपजिलाधिकारी क्षितिज कुमार दुबेदी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


