
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव में परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क का सराहनीय कार्य सामने आया।
अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ों की सकुशल विदाई कराई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में कार्रवाई संपन्न हुई।
सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक यादव के पर्यवेक्षण में काउंसलिंग प्रक्रिया चली।
सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) संचित शर्मा की उपस्थिति रही।
रिजर्व पुलिस लाइन व विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क में जोड़ों को बुलाया गया।
परामर्शदाताओं की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद समाप्त कराए गए।
परिवार परामर्श केंद्र व थानों से जोड़ों को साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
महिला थाना, गंगाघाट, कोतवाली सदर सहित कई थानों का रहा सहयोग।
पुलिस टीम व परामर्श समिति के सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।
