
खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना कैसरबाग ने मित्र पुलिस की छवि को चरितार्थ करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सर्विलांस और तकनीकी प्रयासों की मदद से गुम हुए 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 17 फोन आज उनके असली मालिकों के सुपुर्द कर दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ये सभी मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों पर खो गए थे या गिर गए थे, जिनकी शिकायत पीड़ितों द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निर्देशानुसार, पश्चिम जोन की पुलिस टीम ने इन मोबाइल हैंडसेट्स को ट्रैक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया।
आज कैसरबाग थाने में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुल 21 बरामद फोनों में से 17 फोन उनके स्वामियों को बुलाकर सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। शेष 4 मोबाइल फोन भी जल्द ही उनके मालिकों को सौंप दिए जाएंगे।

बरामद किए गए फोन में विभिन्न मॉडल शामिल हैं। फोन वापस पाने वालों में श्री राधेश्याम, श्रीमती सुगन चौधरी, श्री दीपू शर्मा और मो. इमरान जैसे कई नागरिक शामिल रहे।
इस सफल रिकवरी में थाना केसरबाग की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे। उप-निरीक्षक SI राहुल कुमार नैन, कांस्टेबल रविन कुमार, महिला कांस्टेबल आशनी देवी, पुलिस के इस कदम की आम जनमानस में काफी प्रशंसा की जा रही है, जिससे जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।



