-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 12 जनवरी।














लखनऊ, 12 जनवरी
राष्ट्रीय सनातन संघ ने स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जन्मदिन पर संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर में बच्चों की रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने बच्चों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा बौद्ध शोध संस्थान से होते हुए एलडीए चौराहा तक गई और पुनः वापस आकर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, विपिन खंड पर समाप्त हुई। बच्चों को यात्रा के प्रारंभ पर जलपान एवं यात्रा से आने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अतिथियों के साथ लंच भी कराया गया। संगीत नाटक अकादमी में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉक्टर अरुण कुमार, गौतम ऋषि, दिनेश चंद्र खरे, ऋतु खरे , महर्षि विद्यालय के प्रबंध के अनूप श्रीवास्तव आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद बच्चों के द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के साथ हुआ । भागीरथ द्वारा गंगा जी को पृथ्वी पर लाने का और शिवजी की जटाओं में समा जाने का चित्रण बच्चों ने अपने नाट्य कला द्वारा मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम ऋषि ने की, जिन्होंने विवेकानंद और महर्षि योगी के विचारों पर बोला। महर्षि विद्या मंदिर, बुनियाद अकादमी, सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज जानकीपुरम और सेक्टर क्यू अलीगंज स्कूलों के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया।
स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी की शिक्षाओं पर आधारित सारगर्भित विचार वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, केजीएमयू पल्मोनरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत, भाजपा प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव, महर्षि विश्वविद्यालय के प्रबंधक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने रखें।जौनपुर से बच्चा भैया (राजेश श्रीवास्तव),, बहराइच से राजेंद्र सिंह एवं अन्य तमाम शहरों से सम्मानित लोग सम्मिलित हुए। वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव ने कुशलता पूर्वक मंच का संचालन किया, पूर्व आईपीएस उमेश श्रीवास्तव , स्कूलों के प्रिंसिपल, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजयदीप सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में राष्ट्रीय सनातन संघ के उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, समाज सेविका एवं महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री ऋतु खरे, विनोद श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी और सदस्यों ने अध्यक्ष दिनेश चंद्र खरे के निर्देशन में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अन्त में राजेंद्र तिवारी एवं उनकी टीम के द्वारा गया गया गीत ‘फूलों की हसरत है अगर, तो कांटों पर चलना होगा‘ बहुत ही सराहनीय रहा।



