
लखनऊ: आज शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के प्रदेश एवं जनपद स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में शैक्षिक एवं संगठनात्मक विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा कर्मचारियों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष विजय द्विवेदी, महासचिव अवधेश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम शुक्ला जी, प्रदेश सचिव राजेश पांडेय (औरैया), लखनऊ जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी, प्रचार मंत्री औरैया साहिल जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। माननीय प्रदेश अध्यक्ष विजय द्विवेदी जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों एवं शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। महासचिव अवधेश मिश्रा जी ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की आवाज प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंच सके। कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम शुक्ला जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में व्याप्त समस्याओं को लेकर संगठन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है और शीघ्र ही ठोस परिणाम सामने आएंगे।
बैठक के दौरान शिक्षा निदेशक कार्यालय के अधिकारियों से भी संवाद किया गया तथा विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और मजबूती को बनाए रखने का संकल्प लिया तथा प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक तेज करने का निर्णय लिया।
