
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद के माखी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा मिर्जापुर कला निवासी वासुदेव पुत्र सुधीर सोमवार लगभग शाम 6:00 बजे अपने खेत से घर जा रहे थे तभी उधर से नशे के दूत तेज रफ्तार से अजय पुत्र वासुदेव सिंह भदोरिया स्प्लेंडर up35B8768 साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार सुधीर उछल कर मुंह के बल गिर पड़े जिससे साइकिल सवार सुधीर का जबडा टूट गया नाक और सर से खून बहने लगा गंभीर रूप से घायल हो गए।

अजय पुत्र वासुदेव मौके से फरार हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ललित पुत्र यशोदा नंदन ने 112 आपातकालीन सेवा108 को फोन किया घायल सुधीर को Chc मियागंज ले जाया गया हालत नाजुक होने पर वहां से जिला अस्पताल ले जाएगा गया वहां पर भी रेफर कर दिया गया जहां से उत्तम अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने हालत नाजुक बताई है। घायल का इलाज चल रहा है।



