-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता






लखनऊ, 30 दिसम्बर।
ज्यादातर लोग जो विदेश में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं अभी कोशिश करते हैं कि वहीं विदेश में ही कुछ काम करें या नौकरी करें और खूब पैसा कमाए लेकिन इससे हटकर अमेरिका के एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर लौटे आशियाना के जलवायु विहार निवासी मुदित लाल की सोच कुछ हटकर है।
एडवोकेट मनोज लाल एवं मां शालिनी श्रीवास्तव के सुपुत्र इं. मुदित लाल ने अमेरिका के एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से रोबोटिक्स इंजीनियरिंग एंड बिजनेस एंटरप्रेन्योरशिप में डबल डिग्री लेकर अपने देश में कुछ अपने ढंग से काम करने के लिए आज लखनऊ वापस आ गए । वह यहीं से कुछ कार्य करने का हौसला रखते हैं। देवलोक डिजाइन एंड स्ट्रेटजी स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर इंजीनियर मुदित लाल का यह विचार है कि हमें अपने देश के लिए काम करना चाहिए तभी हमारा देश वास्तव में आगे बढ़ेगा। शिक्षा हम कहीं से भी प्राप्त करें – अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें लेकिन अपनी भारत मां का ध्यान हमेशा रखना होता है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, लखनऊ ट्रक एण्ड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णानगर से एस.के. श्रीवास्तव, पेपर मिल कॉलोनी से सुशील श्रीवास्तव एवं अनिल श्रीवास्तव तथा जलवायु विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल आर डी तिवारी, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सिंह सहित तमाम स्थानीय निवासीगणों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।


